कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान जारी, सुपौल में 13 केंद्रों पर वोटिंग; डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Report: A.K. Chaudhary

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुपौल जिले में मतदान जारी है। जिलेभर में मतदान के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 12 बजे तो सुपौल जिले में 19.46% मतदान हुआ।

इसी क्रम में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राघोपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

बता दें कि सुपौल जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए कुल 9,461 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक निर्धारित है। मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर. एस. ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, तैनात कर्मियों तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और मतदाता शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इस संबंध में जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि सुपौल जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम और एसपी के निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

राघोपुर मतदान केंद्र पर लगी वोटरों की लंबी कतार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]