सुपौल: एनएच-27 पर पिचिंग मशीन की चपेट में इकलौते बेटे की मौत, सात माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया, मुआवजे की मांग पर साढ़े तीन घंटे जाम रहा हाईवे

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एनएच-27 पर हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। रामविशनपुर स्थित टीपीडी पेट्रोल पंप के पास सड़क निर्माण कार्य में लगी पिचिंग मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार नीरज कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद … Read more

झंझारपुर में एनएच-27 पर सड़क हादसे में सुपौल के सरकारी शिक्षक की मौत, गांव में पसरा मातम

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी गांव के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। कोरियापट्टी वार्ड संख्या-14 निवासी देवराम यादव के 45 वर्षीय रवीन्द्र कुमार यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। शनिवार देर रात … Read more

सुपौल : सिमराही बाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जाम से निजात के लिए 200 मीटर तक रहेगा नो-वेंडिंग जोन, एसडीएम ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

सुपौल के सिमराही बाजार में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बाजार का निरीक्षण कर जंक्शन से 200 मीटर तक नो-वेंडिंग जोन घोषित करने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सावन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक सप्ताह तक विशेष निगरानी भी की जाएगी।

सुपौल: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक ने सीटी रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 पर धर्मपट्टी क्रॉसिंग के समीप स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू ट्रक ने सीटी रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि ग्रामीणों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया।

सुपौल में लूट का विरोध करने पर युवक को अपराधियों न मारी गोली, मोबाइल और बाइक छीनने की कोशिश, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित बांस चौक के पास लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक अमित कुमार को गंभीर हालत में राघोपुर रेफरल अस्पताल से सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: सिमराही मीट मार्केट में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 7 घायल, एक रेफर

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 मीट मार्केट में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सुपौल: राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

राघोपुर थाना पुलिस ने एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बंगाल में जीत को बताया ऐतिहासिक जनादेश

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सुपौल जिले के सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिठाई वितरण और रंग-गुलाल के साथ जीत की खुशी साझा की।

सुपौल: एनएच-27 पर राघोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 192 लीटर बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार

राघोपुर थाना पुलिस ने एनएच-27 पर धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 192 लीटर बीयर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।