सुपौल: करजाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 585 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Report: A.K. Chaudhary

करजाईन में 585 लीटर शराब बरामद : शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल जिले के करजाईन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 585 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा सुपरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हरिराहा वार्ड संख्या-6 में की गई।

करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिराहा वार्ड संख्या-6 में एक वाहन के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने महिंद्रा सुपरो पिकअप वाहन BR 50 GA 8101 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 585 लीटर नेपाली देशी दिलवाले शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर वार्ड संख्या-13 निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब की बरामदगी के साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त महिंद्रा सुपरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तस्कर को थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बरामद शराब, जब्त वाहन और गिरफ्तार तस्कर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]