सुपौल: सिमराही में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने डेढ़ घंटे तक एनएच-27 किया जाम

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी में एनएच-27 पर गलत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेपाल से शराब लेकर भाग रहे तस्करों की कार ने ली जदयू नेता की जान, सुपौल में दर्दनाक हादसा

सुपौल के रतनपुरा थाना क्षेत्र में नेपाल से शराब लेकर भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार ने जदयू नेता और किराना व्यवसायी मनोज कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1050 बोतल नेपाली शराब बरामद की है, जबकि एक आरोपी फरार है।

सुपौल: सिमराही में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक राकेश पाण्डेय की मौत हो गई। मृतक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

सुपौल: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दादी-पोते की मौत, युवक गंभीर, साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में NH-27 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

सुपौल में भीषण सड़क हादसा: ट्रिपल लोडेड बाइक और कंटेनर की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में NH 327E पर ट्रिपल लोडेड बाइक और कंटेनर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। समय पर हायर सेंटर नहीं ले जाने से एक युवक की जान चली गई।

सुपौल: करजाईन में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता गंभीर घायल

सुपौल के करजाईन थाना क्षेत्र में एनएच 131 पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सुपौल: NH पर दर्दनाक सड़क हादसा, बीए परीक्षा देने जा रही आठ माह की गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एनएच-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बीए परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में पेट में पल रहे शिशु ने भी दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक एनएच-27 को जाम कर दिया।

सुपौल: NH-27 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राघोपुर के मझौआ चौक स्थित NH-27 पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

सुपौल: किशनपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

News Desk Supaul: सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना नेमनमा स्थित पेट्रोल पंप के पास NH 327ए पर उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार … Read more

सुपौल में रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आई किशोरी की इलाज के दौरान मौत, NH-27 पर एक घंटे तक रहा जाम

Report: A.K Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर गांव के पास NH-27 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुपौल सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में किशोरी ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृत किशोरी की … Read more