सुपौल: सिमराही में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने डेढ़ घंटे तक एनएच-27 किया जाम

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी में एनएच-27 पर गलत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुपौल: भपटियाही बाजार में प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानें ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही बाजार में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने दो अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि प्रशासन ने आगे भी अभियान जारी रखने के संकेत दिए।

सुपौल: कल मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, सिमराही बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, एनएच-27 व एनएच-131 पर लगा भीषण जाम

कल मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर सुपौल जिले के सिमराही बाजार में शुक्रवार को खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और श्रृंगार सामान की खरीदारी के कारण बाजार में रौनक रही, वहीं एनएच-27 और एनएच-131 पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

सुपौल: राघोपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से आशा कार्यकर्ता की मौत, परिजनों में पसरा मातम

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से आशा कार्यकर्ता कंचन देवी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।