सुपौल: गणपतगंज PHC परिसर में प्रोजेक्ट ‘अमृत’ के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान, निरंकारी सेवादल ने दिया जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ‘अमृत’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवादल के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई कर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महात्मा वासुदेव यादव और प्रमोद कुमार चौधरी ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

सुपौल: गणपतगंज में भव्य शिव गुरु महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शिव चर्चा से गूंजा क्षेत्र, चप्पे चप्पे पर पुलिस व स्वयंसेवक रहे मुस्तैद

राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज में आयोजित शिव गुरु महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में बरखा आनंद और अर्चित आनंद ने प्रवचन दिया।

सुपौल: राघोपुर में अवैध बालू खनन पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त, विरोध कर वाहन छुड़ाया, 3 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

राघोपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त किए, लेकिन विरोध के दौरान वाहन छुड़ा लिया गया। मामले में 15–20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।