सुपौल: सदस्यता अभियान को लेकर सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

न्यूज डेस्क सुपौल:

सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा नगर सिमराही की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं मंच संचालन दिलीप पूर्वे ने किया। बैठक में हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक में जानकारी देते हुए प्रो बैद्यनाथ भगत ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 1 से 25 सितंबर तक, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक, और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय और प्राथमिक सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिस्ड कॉल देकर भी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है।

वहीं नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हमलोग को नहीं करनी चाहिए। वहीं जिला मंत्री सीमा कुशवाहा ने सभी से आवाहन करते हुए आने वाली 2 तारीख से प्रत्येक बूथ से 200 से अधिक सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा से सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

इस बैठक में नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पौद्दार,मो अकरम, अमित साहू, राम वल्लभ मेहता, नागेंद्र सिंह,श्याम सुंदर गुप्ता,सूरज दास,अशोक दास,संजीव दास, संतोष साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Comment

[democracy id="1"]