सुपौल: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में चार घायल, रेफर,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौशलीपट्टी गाँव में भूमि विवाद में मारपीट की घटना घटी है। जिसमे चार लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस CHC पहुंच घायलों से घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना में घायल प्रमोद शर्मा ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है।

घटना की बाबत बताया गया कि 36 कट्ठा जमीन को लेकर करीब दस साल से गांव के ही शिव यादव से विवाद चल रहा था। इस बीच उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जबरन जमीन की जुताई की जा रही थी जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। घायल प्रमोद शर्मा ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा गोली भी चलाया गया है जिसमें वो घायल हो गया है।

फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है। पूछे जाने पर उन्होंने घटना में गोली चलने की फिलहाल पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment