



News Desk Supaul:
मंगलवार को गणपतगंज में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने की और इसमें स्थानीय लोगों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
आयोजन के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भव्य तथा अनुशासित तरीके से मनाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल उर्फ पप्पू अग्रवाल, उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, सचिव संतोष शर्मा, बिनोद वर्मा एवं कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, सौरव कोठारी को मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि पूजा पंडाल की सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नई टीम के चयन के बाद उपस्थित लोगों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इस बार गणपतगंज में दुर्गा पूजा का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और अनुशासित होगा।
मौके पर राजकुमार अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, डॉ दीपनारायण राम, ददन लाल, संजय शर्मा, जय प्रकाश भरतिया, श्याम अग्रवाल, प्रहलाद मोहनका, नवीन जैन, विक्की जैन, उदय गुप्ता, पारसमणि जायसवाल, सौरव राय, जतिन अग्रवाल, अंकित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।