News Desk Supaul:
जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित में बुधवार को डिजिटल सखी परियोजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मयंक आर्यन तथा उपमुख्य पार्षद विनीता देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत डिजिटल सखियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से की गई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर परमानंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. अखलाक ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी मयंक आर्यन को बुके भेंट कर सम्मानित किया, वहीं क्लस्टर कोऑर्डिनेटर जूली देवी ने उपमुख्य पार्षद विनीता देवी को बुके देकर सम्मानित किया।

मंच संचालन करते हुए क्लस्टर कोऑर्डिनेटर भवेश कुमार ने डिजिटल सखी परियोजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद ने जैविक खेती, वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़ाने पर उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम में परमानंदपुर, मोतीपुर, हुलास, दौलतपुर एवं धरहरा पंचायत के मुखियागणों ने डिजिटल सखी परियोजना की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि डिजिटल सखी परियोजना का संचालन द्वारा के सहयोग से के 100 पंचायतों में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार, शुभम कुमार, जूली देवी सहित बड़ी संख्या में डिजिटल सखियां मौजूद रहीं।







