सुपौल: राघोपुर रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल वितरण, बेटी के जन्मदिन पर विश्वजीत भगत की पहल

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर रेफरल अस्पताल में मंगलवार को मरीजों के बीच कंबल बांटे गए। यह कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल दिए गए, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली।

इस दौरान विश्वजीत भगत ने कहा कि वे अपनी बेटी का जन्मदिन समाज सेवा के साथ मनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड की काफी परेशानी होती है, इसलिए कंबल वितरण किया गया। कंबल बांटते समय उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।

मरीजों ने इस पहल की सराहना की और भगत परिवार को धन्यवाद दिया। अस्पताल प्रशासन ने भी इस मानवीय कार्य के लिए आभार जताया। इसके अलावा सिमराही मेन चौक पर भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

इस मौके पर जीएनएम कुमारी बच्ची, माधुरी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अमित भगत, राहुल साह, सोनु साह, सन्नी साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment