Report: A.K Chaudhary
सुपौल जिले के निर्मली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत हेलीपैड स्थल से की गई, इसके बाद सिपाही चौक एवं रिंग बांध पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जरौली स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन छठ घाट, आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खेल मैदान सहित अन्य चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जरौली कार्यक्रम स्थल पर चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान सुपौल उप विकास आयुक्त, सुपौल अपर समाहर्ता, निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।







