सुपौल: सिमराही में पुलिस की कार्रवाई, 236 बोतल अवैध शराब जब्त, तस्कर फरार

Report: A.K Chaudhary

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही में मंगलवार सुबह पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुराने सिनेमा हॉल के पास पुलिस को बड़ी मात्रा में शराब मिली, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक बोरी में रखी 236 बोतल देशी सोफिया नेपाली शराब बरामद की। इसके अलावा एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की गई, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 एई 3977 है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गया। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर रही है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment