सुपौल: बीएनएमयू में पीएम उषा सेमिनार स्थगित, एबीवीपी ने फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Report: A.K Chaudhary

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) में पीएम उषा योजना के तहत प्रस्तावित सेमिनारों को कुलपति द्वारा स्थगित किए जाने के निर्णय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सिमराही इकाई द्वारा कड़ा विरोध जताया है। इस मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बुधवार को सिमराही स्थित कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें परिषद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह शैक्षणिक सेमिनारों के आयोजन के पक्ष में है और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। कार्यकर्ताओ ने कहा कि सेमिनार में कुछ कथित राष्ट्र विरोधी विचारधारा वाले व्यक्तियों की सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं ने पहले ही आपत्ति दर्ज कराई थी।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब तक विश्वविद्यालय में सेमिनार का आयोजन पुनः सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक परिषद चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]