सुपौल: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के रेहान आर्यन ने JEE MAIN में कोशी कमिश्नरी में किया कमाल, 99.82 परसेंटाइल के साथ हासिल किया पहला स्थान

सुपौल जिले के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र रेहान आर्यन ने JEE MAIN 2026 में 99.82 परसेंटाइल अंक हासिल कर कोशी कमिश्नरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ और स्कूल प्रशासन ने उन्हें बधाई दी।

Report: A.K Chaudhary

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सुपौल के बारहवीं कक्षा के छात्र रेहान आर्यन ने JEE MAIN 2026 परीक्षा में 99.82 परसेंटाइल अंक हासिल कर कोशी कमिश्नरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।

रेहान आर्यन के पिता अंजनी कुमार जो पिपरा के पथरा स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक है और माता लक्ष्मी कुमारी जो पिपरा प्रखंड के जोल्हनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका है।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने भी खुशी जताई। स्कूल प्रबंधक राहुल आनंद, प्रशासक विश्वास चन्द्र मिश्र, तथा प्राचार्य सर्वेश तिवारी ने रेहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रेहान की इस सफलता ने सुपौल के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि मेहनत और समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]