Report: A.K Chaudhary
जिले के 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, राघोपुर में शीतकालीन मरम्मत कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना दी गई है। सहायक विद्युत अभियंता कामदेव मोदक ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से निर्धारित तिथि व समय पर संबंधित फीडरों को बंद रखा जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि 19 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ग्रिड सब स्टेशन राघोपुर से संचालित 33 केवी लालगंज, राघोपुर एवं पिपरा फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
वहीं 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरम्मत कार्य के दूसरे चरण के तहत ग्रिड सब स्टेशन राघोपुर से निकलने वाले सभी फीडर बंद रहेंगे। इससे 33 केवी लालगंज, राघोपुर, चंपानगर एवं पिपरा क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य ग्रिड प्रणाली के रखरखाव एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।







