सुपौल में व्यापार मंडल की बैठक: सुरक्षा, अतिक्रमण और बैंकिंग सुविधाओं पर गंभीर चर्चा

सुपौल समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण, जाम, पुलिस गश्ती, अवैध वसूली और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाए। प्रशासन ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Report: A.K Chaudhary

जिले के समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मंडल, सुपौल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा, सुचारू व्यापार संचालन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न भीषण जाम की समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। व्यापारियों ने बताया कि मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित रहता है, जिससे ग्राहकों और व्यापार दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की।

बैठक में उपस्थित व्यपारी

ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को उठाते हुए व्यापारियों ने कहा कि कई दूर-दराज क्षेत्रों में पुलिस चौकी का अभाव है, जिससे असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की मांग की गई। साथ ही सड़कों पर अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों (रैश राइडिंग) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई गई।

व्यापारियों ने ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली पर भी चिंता व्यक्त की और इसे तत्काल रोकने की अपील की। उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियां व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालती हैं।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से नकद लेन-देन में कठिनाई होती है और डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पाती। इस दिशा में नए बैंक शाखाओं या ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की मांग की गई।

व्यापारियों की सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं और सुरक्षा चौकियां स्थापित करने की संभावनाओं पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पुलिस पेट्रोलिंग मजबूत करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में सुपौल व्यापार संघ अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, व्यापार संघ सचिव तथा जिले के विभिन्न बाजारों के व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य