सुपौल: सिमराही में पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह धूमधाम से संपन्न, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत सिमराही स्थित पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षा जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Report: A.K Chaudhary

राघोपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल में बुधवार को सिल्वर जुबली समारोह बड़े ही उत्साह, भव्यता और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

दीप प्रज्वलित करते अतिथि

सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर विद्यालय के बगल स्थित होटल परिसर में शाम 5 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षा जगत से जुड़े लोग, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत सिमराही की मुख्य पार्षद यशोदा देवी, उप मुख्य पार्षद विनीता देवी तथा विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल उप प्रधान सचिव सिकेन्द्र प्रसाद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव विवेकानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश झा, पीसीएस एमडी डॉ जेपी सिंह, पीसीएस डिप्टी डायरेक्टर बीके सिंह, परबत्ता पीसीएस के प्राचार्य जुली सिंह, पीसीएस परसरमा के प्राचार्य ललिता सिंह, पत्रकार आशुतोष झा, दीपक गुप्ता, अरुण जायसवाल, दीपक यादव, रमेश प्रसाद सिंह, रामप्रसाद सिंह, बैद्यनाथ भगत, राजकुमार चांद, किरण चांद, सुरेश कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, रजत कुमार सिंह, डीके सिंह, डॉ शिवमंगल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन उमाकांत झा द्वारा मंत्रोच्चार के द्वारा हुआ। उद्घाटन के बाद विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत और गणेश वंदना से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने सरस्वती वंदना, राजस्थानी लोकनृत्य, आर्मी एक्ट, बॉलीवुड मिक्स डांस, बाहुबली प्रस्तुति, मोबाइल एडिक्शन पर सामाजिक संदेश, काली मां प्रस्तुति, शिव तांडव, गिलहरी एक्ट, मिस्टर इंडिया एक्ट, सेमी क्लासिकल डांस, बागवान नाटक, कॉमेडी डांस, सेव ट्री थीम, ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति, छठ पूजा झांकी और झिझिया लोकनृत्य जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

इन प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी दिए। दर्शक पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रमुग्ध होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. जेपी सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल ने 25 वर्षों में शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश ही विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता है।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

वहीं पीसीएस डिप्टी डायरेक्टर सह विद्यालय प्राचार्य बीके सिंह ने कहा कि विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न

सिल्वर जुबली समारोह विद्यालय के 25 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा का प्रतीक बना। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बच्चे को सम्मानित करते अतिथि

सिल्वर जुबली समारोह में मौजूद अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्थित आयोजन की खुलकर सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

समारोह के सफल आयोजन में ब्रांच इंचार्ज राजेश कुमार, उप प्राचार्य भीमशंकर कुमार, शिक्षक गोविंद झा, अतुल कुमार, सुरेंद्र झा, जयंत मिश्रा, रमन झा, बुद्धिमान लामा, राजीव कुमार वर्मा, अविनाश कुमार, अंतिम कुमार साह, रूपेश कुमार, जवाहर झा, वरुण कुमार, शिक्षिका माला कुमारी, गगन कुमारी, विनीता कुमारी, अर्चना गुप्ता, सोनू कुमार, सुभाष सिंह, मनोज पासवान, कृष्ण देव राय, विशेश्वर ठाकुर, कुंदन मिश्रा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]