सुपौल: द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक रिजल्ट दिवस, टॉपर्स हुए सम्मानित, अभिभावकों से लिया गया फीडबैक

सिमराही के द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग सह वार्षिक रिजल्ट दिवस आयोजित कर छात्रों को रिजल्ट दिया गया। टॉपर छात्रों को पुरस्कृत व अन्य बच्चों को मेडल-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, वहीं अभिभावकों से फीडबैक भी लिया गया।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में रविवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) सह वार्षिक रिजल्ट दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, वहीं अन्य छात्रों को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर को इस अवसर पर हस्तनिर्मित आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर छात्रों के हस्तनिर्मित फोटो तैयार कर प्रदर्शनी में लगाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर फीडबैक भी लिया गया। इसके लिए विशेष रूप से फीडबैक बोर्ड बनाया गया था, जिस पर अभिभावकों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा भी की।

प्राचार्य अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक रिजल्ट दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। उन्होंने कहा कि न केवल मुख्य कक्षाओं के बल्कि ‘लिटिल बी’ वर्ग के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया है।

बताया कि अभिभावकों से वर्ष भर बच्चों की पढ़ाई, उनकी प्रगति एवं सुधार के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विषयवार शिक्षकों से भी उनकी बातचीत कराई गई। हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना और अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है।  

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]