सुपौल: किशनपुर में गैस वितरण व्यवस्था का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समय पर आपूर्ति के दिए निर्देश

सुपौल के किशनपुर स्थित देवन एचपी गैस एजेंसी का डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण कर समय पर गैस आपूर्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के किशनपुर स्थित देवन एचपी गैस एजेंसी में रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने गैस वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसी की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लेते हुए उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर के संधारण, वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी की व्यवस्था की जांच की।

डीएम ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि है और गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित अंतराल पर निरीक्षण करने तथा व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं गैस एजेंसी के कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]