News Desk Patna:
Bihar Board Inter Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से की। परीक्षा समाप्त होने के महज 25 दिनों के भीतर परिणाम जारी होने से लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया।
इस वर्ष छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। कुल 86.23 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं, जबकि 84.09 प्रतिशत छात्र परीक्षा पास करने में सफल हुए। 13 लाख बच्चे शामिल हुए थे परीक्षा में। कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी पास किया है।
संकायवार टॉपर्स की बात करें तो आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि साइंस संकाय में छात्रों ने बाजी मारी। तेजी से परिणाम जारी होने को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखा गया।
इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और www.bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर 2026
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की आधिकारिक टॉपर लिस्ट के अनुसार, तीनों संकायों में छात्राओं का वर्चस्व साफ दिखाई दे रहा है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंकों (96.20%) के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी 479 अंकों (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हैं।

आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) हासिल कर टॉप किया है, वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
कॉमर्स संकाय की बात करें तो पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, जबकि पटना की ही माही कुमारी 476 अंकों के साथ दूसरे और निशिका श्री 475 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।







