बड़ी खबर: जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

न्यूज डेस्क:

बिहार में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जिसका कारण है लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह (Lalan Singh) का इस्तीफा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना। हालांकि कुछ राजनीतिक जानकार इसे नीतीश का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं।

माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष पद से ललन सिंह की छुट्टी कर दी है और खुद अध्यक्ष बन गए। वहीं माना जा रहा है कि ललन सिंह से वे नाराज चल रहे थे। ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद संभालते हुए नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक के संयोजक और पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने में असफल रहे थे। इसके अलावा ललन सिंह पिछले कुछ समय से लालू परिवार के काफी करीब आ गए थे। जेडीयू के हर फैसलों में राजद की छाप दिख रही थी। इसलिए नीतीश कुमार, ललन सिंह से नाराज चल रहे थे। बता दें कि ललन सिंह का इस्तीफा हो गया और नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद संभाल लिया है लेकिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद ही इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि ललन सिंह को 21 जुलाई 2021 को जदयू का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें फिर से 5 दिसंबर 2022 को दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौपी गई। उसके बाद ललन सिंह के अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर कई तरह की अटकलबाजी शुरू हुई। पिछले सप्ताह से दुबारा इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि ललन सिंह अध्यक्ष पद से हटाए जाएंगे। इन सबके बीच शुक्रवार को ललन सिंह को लेकर खबर सामने आई कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। अब नीतीश कुमार उनकी जगह खुद पार्टी की कमान संभालेंगे।

खबर की अपडेट जारी है….

Leave a Comment

[democracy id="1"]