बिहार एसटीईटी 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, कल जारी होगा रिजल्ट

News Desk Patna:

बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार एसटीईटी 2025 के परिणाम की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार बिहार एसटीईटी 2025 का रिजल्ट कल यानी 5 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org (या bihar-stet.com) पर जाकर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर न सिर्फ रिजल्ट की जांच कर पाएंगे, बल्कि स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

कैटेगरी वाइज कटऑफ निर्धारित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अंक (कटऑफ) पहले ही निर्धारित कर दिए गए हैं।

सामान्य वर्ग: 50 प्रतिशत अंक

पिछड़ा वर्ग (BC): 45.5 प्रतिशत अंक

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5 प्रतिशत अंक

एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला अभ्यर्थी: 40 प्रतिशत अंक

इन निर्धारित अंकों को प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।

केवल 4 स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com / bsebstet.org पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध STET Result 2025 से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और एग्जाम डेट चुनकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जहां से आप इसे चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि Bihar STET 2025 का आयोजन 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्य भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 27 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

फाइनल आंसर की भी होगी जारी

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी प्रकाशित की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को अपने अंकों की पूरी पारदर्शिता और संतुष्टि मिल सकेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]