सुपौल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 200 से अधिक किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
सुपौल के राघोपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सांसद दिलेश्वर कामत ने प्राकृतिक खेती को किसानों की लागत घटाने और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया।