भूमि राजस्व विभाग हड़ताल के बीच सरकार सख्त: 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम, सुपौल सदर सीओ बर्खास्त

भूमि राजस्व विभाग हड़ताल के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री विजयकुमारसिन्हा ने स्पष्ट किया कि ग्रेड पे मांग पर विचार कार्य प्रगति के आधार पर होगा। वहीं फर्जी दस्तावेज मामले में कार्रवाई करते हुए सुपौल सदर के सीओ प्रिंस राज को बर्खास्त कर दिया गया है।