सुपौल: सावन की सोमवारी को लेकर बाबा भीमशंकर मंदिर में कड़े इंतजाम, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर अधिकारियों की ब्रीफिंग, 370 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

सावन की सोमवारी को लेकर राघोपुर के धरहारा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों की ब्रीफिंग के बाद 60 मजिस्ट्रेट, 60 पुलिस पदाधिकारी और 250 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, वन-वे ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।