सुपौल: सिमराही में सूखा नशा के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

सिमराही नगर पंचायत के दिनादास टोला में ग्रामीणों ने सूखा नशा के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ बैठक कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने नशा तस्करों पर कार्रवाई, पुलिस गश्त बढ़ाने और जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।

सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पीकअप से 427 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पीकअप वाहन से 427.950 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।