बिहार कैबिनेट के 18 बड़े फैसले: कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी, 72 हजार करोड़ से अधिक ऋण जुटाने की मंजूरी, ईवी और एआई पर सरकार का बड़ा फोकस
बिहार कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 72,901 करोड़ रुपये ऋण जुटाने की स्वीकृति, इलेक्ट्रिक वाहन नीति में बदलाव और रोजगार सृजन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं।