सुपौल: सिमराही में नवनिर्मित मंदिर में भगवान बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा माहौल
सिमराही में यशवंत माधोगड़िया के आवास परिसर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।