20 साल के दौर का अंत: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नीतीश बोले – नई सरकार को देंगे पूरा सहयोग

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किया। NDA विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा।

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, आज इस्तीफे के साथ बदलेंगे बिहार के सियासी समीकरण

बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद उनके इस्तीफे की तैयारी है। शाम को NDA विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी, सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर के संकेत; आवास पर बढ़ी सुरक्षा के बीच बिहार में नई NDA सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

बिहार में नई NDA सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी के बीच सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति की चर्चा तेज है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है।

सुपौल में जन सुराज की बैठक: हार को जीत में बदलने का संकल्प, प्रशांत किशोर बोले—सीएम कोई भी बने, नहीं रुकेगा भ्रष्टाचार

सुपौल में जन सुराज की बैठक में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी हार की समीक्षा की और इसे भविष्य में जीत में बदलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री चेहरे, रोजगार और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए।

सुपौल: राघोपुर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को संगठन व विचारधारा का दिया गया पाठ

राघोपुर के बतरान चौक में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सिमराही नगर व राघोपुर उत्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा व कार्यपद्धति का दिया गया प्रशिक्षण।

बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज: 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक, शिवराज चौहान पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की संभावित आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद नए सीएम के ऐलान की संभावना जताई जा रही है।

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सीएम आवास खाली करने की तैयारी में नीतीश कुमार, एक अणे मार्ग से सामान शिफ्ट; बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद Nitish Kumar ने सीएम आवास ‘एक अणे मार्ग’ से सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। 7 सर्कुलर रोड में ठिकाना तय होने के साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके संभावित इस्तीफे की अटकलों के बीच नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है।

बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने जीतीं सभी पांच सीटें, नीतीश समेत गठबंधन के सभी उम्मीदवार विजयी

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत से राज्य की राजनीति में एनडीए की स्थिति और मजबूत हो गई है।

निशांत कुमार ने थामा जदयू का दामन, बोले– पिता के काम पर गर्व, भरोसे पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश, बिहार की राजनीति में नई हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि पिता के 20 वर्षों के काम पर उन्हें गर्व है और वे लोगों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उनके राजनीति में आने से बिहार की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।