बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट चौधरी आज 10:50 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव होंगे उपमुख्यमंत्री, लोकभवन में भव्य समारोह

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्राट चौधरी आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

नीतीश के इस्तीफे के बाद बदली सियासत: सम्राट चौधरी NDA नेता चुने गए, राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी बदलाव तेज हो गया है। सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।