बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन, लोकभवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में बुधवार को ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला जब भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं, जिनमें जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट चौधरी आज 10:50 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव होंगे उपमुख्यमंत्री, लोकभवन में भव्य समारोह

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्राट चौधरी आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

सुपौल: मरौना के उच्च विद्यालय रसुआर में विकास की नई शुरुआत, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 10 नए कमरों का किया उद्घाटन

सुपौल के मरौना प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय रसुआर में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 नए कमरों का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान डीएम सावन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

निशांत कुमार ने थामा जदयू का दामन, बोले– पिता के काम पर गर्व, भरोसे पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश, बिहार की राजनीति में नई हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि पिता के 20 वर्षों के काम पर उन्हें गर्व है और वे लोगों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उनके राजनीति में आने से बिहार की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कल जदयू में होंगे शामिल, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 7 मार्च को औपचारिक रूप से जनता दल (यू) की सदस्यता लेंगे। उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में नीतीश कुमार समेत 40 नेताओं के नाम

News Desk Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को 40 नेताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा वरिष्ठ … Read more

बिहार चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान

News Desk Supaul: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने 57 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची पर अंतिम मुहर स्वयं जदयू के राष्ट्रीय … Read more

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू में टिकट बंटवारे पर घमासान, सांसद अजय मंडल ने इस्तीफे की पेशकश की, विधायक गोपाल मंडल धरने पर बैठे

News Desk Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर भी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक गोपाल मंडल दोनों ने टिकट बंटवारे की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए … Read more

बिहार की सियासत में फिर गूंजा 90 के दशक का नारा, बदलते समीकरणों के बीच गरमाई राजनीति

News Desk Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर 90 के दशक का मशहूर नारा “भूरा बाल साफ करो” चर्चा का विषय बन गया है। हाल के दिनों में आरजेडी नेताओं द्वारा इस नारे जैसी बयानबाजी ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे … Read more

जदयू नेता कैलाश यादव का जनसुराज पर हमला: प्रशांत किशोर को बताया ‘राजनीति का बिजनेसमैन’, वीडियो तोड़-मरोड़कर वायरल करने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क सुपौल: बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के समधी एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता कैलाश प्रसाद यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनसुराज पार्टी और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति को सेवा नहीं, बल्कि एक व्यापार की तरह … Read more