15 साल में खंडहर बना प्राथमिक विद्यालय: छत टपक रही, दीवारों में दरार; शौचालय-पेयजल नहीं, तीन कमरों में चल रही पढ़ाई

सुपौल के राघोपुर स्थित तारा देवी फुदाय यादव प्राथमिक विद्यालय का भवन महज 15 साल में जर्जर हो गया है। स्कूल में शौचालय, पेयजल और घेराबंदी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। पांच में से केवल तीन कमरों में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि बारिश में छत टपकने और दीवारों में दरार के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।

सुपौल: राघोपुर के यदुनाथ मध्य विद्यालय में बड़ी लापरवाही उजागर, साढ़े 10 बजे तक नहीं मिला मिड-डे मील, सुबह साढ़े 10 बजे तक नहीं बनी थी छात्रों की हाजिरी

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित सिमराही के यदुनाथ मध्य विद्यालय में मिड-डे मील और छात्रों की उपस्थिति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। सुबह साढ़े 10 बजे तक बच्चों को भोजन नहीं मिला और हाजिरी भी दर्ज नहीं थी। पत्रकारों के पहुंचने के बाद आनन-फानन में रजिस्टर भरा गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही।

सुपौल डीएम सख्त: री-एडमिशन शुल्क वसूली पर कार्रवाई के निर्देश, निजी स्कूलों को पारदर्शिता अपनाने का आदेश

सुपौल में डीएम की बैठक में निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए। री-एडमिशन के नाम पर शुल्क वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, साथ ही फीस पारदर्शिता और नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

सुपौल: डुमरी मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी व वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

राघोपुर के डुमरी मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

सुपौल: प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, क्षेत्र के शिक्षाविद व गणमान्य रहे मौजूद

राघोपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें पाग, शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भावुक माहौल में विदाई दी।

सुपौल: मरौना के उच्च विद्यालय रसुआर में विकास की नई शुरुआत, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 10 नए कमरों का किया उद्घाटन

सुपौल के मरौना प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय रसुआर में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 नए कमरों का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान डीएम सावन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।