बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन, लोकभवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में बुधवार को ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला जब भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं, जिनमें जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।