विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य
बिहार सरकार ने शहरी इलाकों में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर नियंत्रण का फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि यह कदम खान-पान पर प्रतिबंध नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है। अब लाइसेंस प्राप्त दुकानों के माध्यम से ही बिक्री की अनुमति होगी।