सुपौल: राघोपुर रेफरल अस्पताल के डॉ. राहुल झा ने हासिल की राष्ट्रीय स्तर की सफलता, DNB रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के लिए हुआ चयन
राघोपुर रेफरल अस्पताल में साढ़े पांच वर्षों तक सेवाएं देने वाले डॉ. राहुल झा का चयन NBEMS द्वारा संचालित प्रतिष्ठित DNB (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) पाठ्यक्रम के लिए बेंगलुरु के एचसीजी कैंसर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में हुआ है। NEET-PG में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिली यह सफलता क्षेत्र के लिए गर्व और युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।