बिहार में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती: स्कूल-कॉलेज समय में नहीं चलेंगी क्लासें, छात्रों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य

बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर नई नियमावली लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि स्कूल-कॉलेज के निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोचिंग नहीं चलेंगी और सभी कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों का विवरण जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग को नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, बोले- मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं, जांच में जुटी पुलिस

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे और कथित फायरिंग मामले की जांच में पुलिस जुटी है। खान सर ने कहा मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं

सुपौल: करजाईन में अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हंगामा, धक्का-मुक्की में महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, वाहन का शीशा टूटा, तीन गिरफ्तार

करजाईन थाना क्षेत्र के दुधाधरी वार्ड-3 में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। घटना में एसआई प्रज्ञा भारती समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल में कजरा माइनर नहर कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सुपौल के लौकहा पंचायत में डीएम सावन कुमार ने सात निश्चय-03 योजना के तहत चल रहे कजरा माइनर नहर सफाई एवं तटबंध मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और नहर में पानी के सुचारु बहाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में घरेलू विवाद के बाद 12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 12 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

राघोपुर थाना पुलिस ने एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई समेत महिला होमगार्ड घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, छीनी गई राइफल झाड़ी से बरामद, 9 गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित महादलित टोला में देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घटना में एएसआई अंजय कुमार और महिला होमगार्ड काजल कुमारी घायल हो गईं, जबकि सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमलावरों द्वारा महिला पुलिसकर्मी की राइफल छीनने की भी सूचना है, जिसे बाद में खेत से बरामद किया गया। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुपौल: राघोपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि एवं जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

राघोपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं जमीनी विवाद से जुड़े 12 मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में 6 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।

सुपौल में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने वाला निकला आशिक, शादी के दबाव में स्कूल बुलाकर की वारदात, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में युवती वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। प्रेमी नीतीश कुमार ने शादी के दबाव से नाराज होकर स्कूल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या, स्कूल की छत पर मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव गांव के सरकारी स्कूल की छत पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।