सुपौल: नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश झा (राजू) का सिमराही में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश झा (राजू) का सिमराही आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सचिन माधोगरिया के आवास पर अंगवस्त्र, मिथिला पाग एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।