सुपौल: जोगबनी–सहरसा एक्सप्रेस को दानापुर तक विस्तार देने की मांग तेज

कोसी-सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों ने जोगबनी–सहरसा एक्सप्रेस (13213/14) को दानापुर तक विस्तारित कर पुनः रात्रिकालीन रेल सेवा शुरू करने की मांग तेज कर दी है। सुपौल के रेल फैन कई दिनों से ट्विटर पर अभियान चलाकर रेलवे मंत्रालय से जोगबनी, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, सुपौल और सहरसा होते हुए दानापुर तक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।

सुपौल: राघोपुर को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति; न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक चलेगी साप्ताहिक सेवा

राघोपुर और कोसी-सीमांचल-मिथलांचल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन ललितग्राम बायपास और अररिया-गलगलिया रेलखंड होते हुए राघोपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।