सुपौल: राघोपुर में एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, एसआईआर और सिमराही बाजार की जाम समस्या पर बनी रणनीति

राघोपुर में एसडीएम विनय कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटने के मामलों और सिमराही बाजार की जाम समस्या पर चर्चा की। पात्र मतदाताओं का नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही जाम के स्थायी समाधान के लिए जनसहयोग पर जोर दिया।