सुपौल: राघोपुर में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉल पर लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन शुरू हुआ है। प्रखंड मुख्यालय सहित चार पंचायतों और नगर पंचायत सिमराही में लगाए गए शिविरों में विभिन्न विभागों के काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुपौल में सहयोग शिविर का आयोजन, प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- गांव स्तर पर ही होगा जनता की समस्याओं का समाधान

सुपौल के सदर प्रखंड स्थित घुरण सामुदायिक भवन में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शामिल हुए। उन्होंने विभागीय काउंटरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

सुपौल: सिमराही में ‘गाँव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत भाजपा का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिमराही में भाजपा के “गाँव-बस्ती चलो अभियान” के तहत बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय में बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम, विभिन्न विभागों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

बिहार दिवस के अवसर पर राघोपुर प्रखंड कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिकारियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।