सुपौल: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने पति को पकड़ा, बंदूक और तलवार बरामद

सुपौल के राघोपुर में पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज के बाद हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। उसके पास से पुरानी जंग लगी एक नाली बंदूक और लोहे की तलवार बरामद की गई।