कोसी नदी में स्नान के दौरान किशोरी डूबी, गोताखोरों की मदद से सघन तलाश जारी

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड संख्या-4 में सोमवार को कोसी नदी में स्नान करने गई एक 13 वर्षीय किशोरी कोमल कुमारी डूबकर लापता हो गई। कोमल बसबिट्टी निवासी विनोद मंडल की पुत्री थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोमल हर रविवार और सोमवार को तिलहेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कोसी नदी … Read more

बिहार के शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: शिक्षक बहाली में लागू हुई डोमिसाइल नीति, TRE-4 से लागू होगा नया नियम

न्यूज डेस्क पटना: बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल (Domicile) नीति … Read more

भारी बारिश से बिहार में जलजमाव और बाढ़ का खतरा बढ़ा, सरकार अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन केंद्र का किया निरीक्षण, सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश न्यूज डेस्क पटना: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में … Read more

संदिग्ध डिग्री जांच के बीच DPM मिन्तुल्लाह और हेल्थ मैनेजर पत्नी का इस्तीफा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क सुपौल: जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल में पदस्थापित जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मिन्तुल्लाह और अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली की हेल्थ मैनेजर निखत जहां प्रवीण ने एक साथ अपने-अपने पद से इस्तीफा देकर स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है। यह इस्तीफा उस समय आया है जब दोनों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू की गई थी, … Read more

सुपौल में डेंगू, कालाजार और HIV को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल जिलाधिकारीसावन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपौल, किशनपुर, राघोपुर, बसंतपुर, त्रिवेणीगंज एवं निर्मली प्रखंडों में डेंगू, कालाजार एवं HIV की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के … Read more

सीमा सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, पेयजल आपूर्ति और भूमि अर्जन पर दिए गए कड़े निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में 45वीं एसएसबी बटालियन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं भू-अर्जन विषयों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुपौल, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के कार्यवाहक कमांडेंट श्री सतीश रंजन, जिला भू-अर्जन … Read more

सुपौल: राघोपुर में सिंचाई विभाग की किसान संवाद बैठक सम्पन्न, अल्पवर्षा के बीच खरीफ फसल को बचाने हेतु रणनीति तय

कोशी परियोजना की भूमिका, नहरों की स्थिति और किसानों के सुझावों पर हुई व्यापक चर्चा न्यूज डेस्क सुपौल: सिंचाई प्रमंडल, राघोपुर द्वारा शनिवार को आईबी परिसर में एक अहम किसान संवाद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वर्तमान मौसम की अल्पवर्षा की चुनौती और उससे उत्पन्न सुखाड़ जैसी स्थिति में खरीफ फसल की सिंचाई … Read more

सुपौल: गणपतगंज के श्री केदारेश्वर नाथ शिव मंदिर में चोरी की वारदात, चांदी का मुकुट और पूजन सामग्री ले उड़े चोर, जांच में जुटी राघोपुर पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर के नव-स्थापित श्री केदारेश्वर नाथ शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर में स्थापित भगवान गणेश एवं माता पार्वती की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट समेत पूजा में प्रयुक्त … Read more

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का मानदेय दोगुना, अब मिलेंगे 24 हजार रुपये

न्यूज डेस्क पटना: बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) समेत चुनावी कार्य में लगे कर्मियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि का ऐलान किया है। अब BLO को 6,000 रुपये के बजाय 12,000 रुपये का मानदेय मिलेगा, साथ … Read more

सुपौल: राघोपुर अंचल कार्यालय में भूमि रिकॉर्ड घोटाला, DM की छापेमारी में राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर दो बजे जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अचानक की गई छापेमारी में राजस्व विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया। राजस्व रिकॉर्ड में की गई हेराफेरी की शिकायत पर डीएम द्वारा की गई इस औचक कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। … Read more