सुपौल : सिमराही में पूर्व ICS के जन्म जयंती पर पहुँचे भाजपा के कई दिग्गज, नीतीश पर जमकर किया हमला, आगमी चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

न्यूज डेस्क सुपौल: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित लखिचंद साहू उच्च विद्यालय खेल मैदान के प्रांगण में मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, भाजपा सुपौल के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर एक जनसभा को संबिधित किया। उक्त सभी नेतागण अमात जाती के मसीहा पूर्व आईसीएस श्रद्धेय छियांतर राय उर्फ महाशय जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित सभा में हजारों की संख्या में विभिन्न इलाके से अमात जाती के लोग सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी नियत समय ढाई बजे सभा स्थल पर पहुंचे। इससे पूर्व उक्त सभी नेताओं ने सिमराही सीमा प्रवेश करने के बाद बाजार में आयोजित रोड शो में भाग लिया। मंच पर पहुंचने के बाद सभी नेताओं ने उपस्थित लोगों का नागरिक अभिनन्दन करते हुए महाशय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें  श्रद्धांजली अर्पित कर उसका नमन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संयोजक रामकुमार राय के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सोने का रंग दिखने वाला गदा भेंट किया गया। उसके बाद प्रदेश के सभी नेताओं को फूल का माला, पाग अंग वस्त्र, बुके, मिथिला पेंटिंग आदि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सभी जाती धर्मो के लोगों को जोड़ने का काम करती है। लेकिन वर्तमान में बिहार सरकार के द्वारा कराए गए जातीय गणना में अतिपिछड़ी जाती को कम कर दिखाया गया है। उन्होंने शराबबंदी पर कहा की नीतीश कुमार ने बिहार को शराबी बनाकर रख दिया है। बताया की 2005 में बिहार में शिर्फ 987 शराब की दुकाने थी, लेकिन 2016 में उन्होंने पुरे बिहार में 11 हजार से उपर शराब की दुकान खोलवाने का काम किया। बताया की अभी शराब बंदी का ढ़ोल पिट रहा है लेकिन अब बिहार में शराब होम डिलेवरी मिलता है। बताया की लालू जी अपने 15 वर्षो के शासन काल में किसी को आरक्षण देने का काम नहीं किया, लेकिन अपनी पत्नी को आरक्षण देकर मुख्यमंत्री और पुत्र को आरक्षण देकर मंत्री बना दिया। कहा की नीतीश जी गजनी फिल्म के हीरो बन गए है, उसका भी बीच बीच में यादास्त चला जाता है। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर विधानसभा में दिए गाए अमर्यादित बयान पर तंज कसते हुए कहा की वह अब थक चुके है इसलिए अनाप सनाप बोलते रहते है। कहा की उसे अब गद्दी छोड़ देना चाहिए। कहा की 450 साल से हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में रहें लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब लोगों को पक्का मकान देने के साथ साथ प्रभु श्री राम का भी मंदिर बनवाने का काम किए है, जिसका 22 जनवरी को उद्घाटन होना है। कहा की देश में 50 करोड़ गरीबो के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, उसी के तहत बिहार में 5 करोड़ 36 लाख कार्ड बनना था। लेकिन बिहार में शिर्फ 87 लाख ही कार्ड बन सका उसके बाद नीतीश जी रोक लगा दिए।

वहीं सभा को सम्बोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा की बिहार में 40-50 हजार की संख्या में अमात जाती का लोग है। लेकिन नीतीश कुमार में जातीय गणना में उसे कम कर दिया है। कहा की यह पूरी तरह अमात जाती के लोगों के साथ धोखा है। कहा की बिहार की उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की हम बिहार में पांच लाख लोगों को नौकरी दिए है। लेकिन मात्र 40 हजार शिक्षक ही बहाल हुआ है। कहा की शिक्षक बहाली के लिए 1 लाख 80 हजार बहाली का बात करता है। लेकिन 1 लाख 20 हजार का विज्ञापन निकाला गया। उसमें 40 हजार लोग अन्य प्रदेश के है, 40 हजार पूर्व के नियोजित शिक्षक है। कहा की अभी अभी समाचार मिला है की उसमें भी मात्र 88 हजार शिक्षक ही ज्वाइन किया है। कहा की हमलोग अब बिहार की सरकार से स्वेत पत्र का मांग करेंगे। कहा की जो लोग पटना के गांधी मैदान में ताली बजा रहें रहे, उसे जानकारी दे दू की उसकी शिवरात्रि, होली, दिवाली, जितिया आदि की छुट्टी समाप्त कर दिया गया है, लेकिन मोहर्रम बकरीद का छुट्टी बढ़ा दिया गया है। कहा की हिन्दुओ की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ कर बहुसंख्यक को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री बबलू सिंह ने कहा की नीतीश कुमार का दिमागी हालात ख़राब हो गया है। कहा की नीतीश कुमार सड़ा हुआ आम के तरह है। इसलिए उसका भाजपा में अब कोई जगह नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि यह समाज को आगे बढाने वाला यह कार्यक्रम है। जातीय जनगणना को लेकर कुछ लोग अपना पीठ थपथपा रहा है जबकि इस कार्य हेतु भाजपा भी साथ आकर काम किया।

कार्यक्रम संयोजक रामकुमार राय ने कहा कि भाजपा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से अब अमात जाति के लोगो को सभी जानने लगा है। नीतीश कुमार ने भाजपा को ठगने का काम किया है। सुपौल में जो भी योजनाएं है चाहे वो कोसी रेल पुल हो, कोसी सड़क पुल हो या जो भी ओवरब्रिज बना है वो भाजपा का देन है। कहा की 2024 में कोसी में कमल जरूर खिलेगा। सभा को मंचासीन अन्य नेताओं ने भी संबिधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन भानु प्रताप राय में किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ विमल राय ने किया।

मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज झा, स्वदेश यादव, कोसी के सह क्षेत्रीय प्रभारी सत्येंद्र राय, लाजवन्ति झा, कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगरिया, बैद्यनाथ भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, महामंत्री महिला मोर्चा स्मृति कुमारी, प्रशांत वर्मा, मोनू कर्ण, अलोक चौधरी, अभिषेक राणा, आशीष चौधरी सहित अन्य की भूमिका रही।

वहीं जनसभा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद दिखे।

Leave a Comment