फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से शनिवार को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। फारबिसगंज नगर परिषद से शुरू हुई सफाई अभियान के तहत कूड़े कचरो की सफाई की गई। साथ ही पहले से शहर के कई स्थानों पर जमा कचड़े को हटाया गया। फारबिसगंज एसडीएम आईएएस शैलजा पांडेय, नगर परिषद के मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती और कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में नगर परिषद के कर्मचारियों और पार्षदों के साथ साथ जीविका दीदी के सहयोग से यह अभियान चलाया।

नगर परिषद से राम मनोहर लोहिया पथ, सदर रोड, स्टेशन चौक में स्वच्छता ही सेवा के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सड़क पर झाड़ू लगाया गया। साथ ही सड़क के किनारे जमे कचड़े को हटाया गया। नगर परिषद के कर्मचारी जीविका दीदी के साथ साथ आम शहरवासियों ने भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मौके पर फारबिसगंज की एसडीएम शैलजा पांडेय ने कहा कि अभियान के पीछे सफाई के प्रति आमजनों को जागरूक करना है। साफ सफाई रहने से न केवल स्वास्थ्य सुदृढ़ रहता है। बल्कि वातावरण में भी प्रदूषण की समस्या दूर होती है। वहीं मुख्य पार्षद वीणा देवी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नव वर्ष के आगमन को लेकर पुराने साल की विदाई के तहत नगर परिषद प्रशासन की ओर से यह विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। न केवल अपने अपने प्रतिष्ठान और घरों की सफाई की जाय, बल्कि शहर को साफ सुथरा बनाने में नगर परिषद के साथ आमजनों की सहभागिता अत्यावश्यक है और इसी उद्देश्य के साथ विशेष अभियान चलाया गया।

मौके पर फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पार्षद उमाशंकर यादव, अशोक फुलसरिया, चांदनी सिंह, गणेश गुप्ता, वाहिद अंसारी, मूलचंद गोलछा, पूनम पांडिया, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह, सफाई प्रभारी सूरज कुमार सोनू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Comment