बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: BJP 17, JDU 16 और चिराग 5 सीटों पर लड़ेंगे, मांझी और कुशवाहा को क्या मिला, पढ़े पूरी खबर

न्यूज डेस्क पटना:

बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग पूरी तरह से फाइनल हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी बिहार में 17 लोकसभा सीटों और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर ताल ठोकेगी। चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) को 5 लोकसभा सीटें दी गई है।

बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने बताया कि चिराग पासवान की पार्टी पांच लोकसभा सीटो ंपर चुनाव लड़ेगी, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1-1 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

जाने किस पार्टी को मिला कौन सा लोकसभा सीट

भाजपा किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

  • पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपाराण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा बक्सर, सासाराम।

चिराग पासवान की पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

  • वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई।

मांझी किस सीट पर लड़ेंगे चुनाव?

  • मांझी गया सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा किस सीट से चुनाव लड़ेंगे?

  • कुशवाहा काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

JDU किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी?

  • वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, शिवहर।

इधर, पशुपति पारस को एनडीए ने एक भी सीट नहीं दी है। ऐसे में अब सियासी गलियारों में पशुपति पारस के अगले कदम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बीते दिनों पशुपति पारस ने साफ कह दिया था कि अगर उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने ये भी कह दिया था कि उनके सभी सांसद चुनाव लड़ेंगे और वो खुद हाजीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। ऐसे में साफ है कि अब चाचा-भतीजा हाजीपुर में आमने-सामने आ सकते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]