नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का दौर, सचिन माधोगड़िया ने दी शुभकामनाएं

News Desk Supaul:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बिहार के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रो में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ता, नेता और समर्थक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया ने दिल्ली स्थित उनके बिहार आवास पर पहुंचकर नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

सचिन माधोगड़िया ने कहा कि नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव और मजबूत नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]