सुपौल: लंबे इंतजार के बाद सिमराही नगर पंचायत में शुरू हुआ विकास, वार्ड 13 में पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू

Report: A.K Chaudhary

जिले के सिमराही नगर पंचायत में लंबे समय बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित चौधरी कॉलोनी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद जगी है कि अब क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।

इस संबंध में कनीय अभियंता सचिन मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य 5 लाख 67 हजार 700 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। जबकि इकरारनामा की राशि 4 लाख 81 हजार 125 रुपया है। उन्होंने जानकारी दी कि सड़क का निर्माण 6 इंच मोटी पीसीसी ढलाई के साथ किया जा रहा है, जिससे सड़क मजबूत और टिकाऊ बनेगी।

वहीं वार्ड पार्षद गोपीकांत झा ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद वार्ड संख्या 13 में यह पहला बड़ा सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सड़क अभिषेक होटल से लेकर रामानंद चौधरी के घर तक बनाई जा रही है, जिससे इलाके के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब काम शुरू होने से उम्मीद जगी है कि नगर पंचायत सिमराही में विकास कार्य और तेजी से होंगे तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment