Report: A.K Chaudhary
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की रात सुपौल जिले के मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस टीम ने राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर–गद्दी मार्ग पर गद्दी चौक के समीप सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 90 बोतल अवैध शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।
मामले की जानकारी देते हुए मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गद्दी चौक के समीप विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल की जांच करने पर 90 बोतल दिलवाले शराब बरामद हुई। बताया कि मोटरसाइकिल व शराब को जब्त कर लिया गया। बताया कि अन्य दो लोग को भी शराब की नशे में गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







