Report: A.K Chaudhary
सुपौल जिले के राघोपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत निर्मली स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का मंगलवार को ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।

इस मौके पर ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को 24×7 निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक मेंटेनेंस और मरम्मत कार्यों को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रांसफार्मर, फीडर लाइन, कंट्रोल रूम तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था मजबूत की जाए और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए।
ऊर्जा सचिव ने संबंधित अभियंताओं और कर्मियों को नियमित निगरानी और समय-समय पर रख-रखाव कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया गया कि NBPDCL कंपनी में फरवरी माह में राघोपुर डिवीजन कलेक्शन में तीसरे स्थान पर है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर विद्युत अधिक्षन अभियंता संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंताता धनंजय कुमार विभाग के कई अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।







